33.2 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

Rudrapur: जानिये कब रवाना होगी 33वीं मां वैष्णो दरबार यात्रा… पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट, सुनील राणा- श्री दुर्गा मंदिर और श्री दुर्गा मंदिर यात्रा समिति के तत्वाधान में 33वीं मां वैष्णो दरबार यात्रा 24 सितंबर को रवाना होगी। जानकारी देते हुए समिति के संयोजक वेद ठुकराल, महंत राजीव ठक्कर और सहसंयोजक विक्की कक्कड़ और सुभाष डोगरा ने बताया कि  24 सितंबर को दुर्गा मंदिर से पूजा अर्चना के बाद हरिद्वार पहुंचेंगे, उसके पश्चात रात्रि विश्राम पंचकूला लक्ष्मी भवन धर्मशाला में किया जाएगा।

25 नवंबर को नैना देवी पहुंचने के बाद कठुआ जम्मू कश्मीर में रात्रि विश्राम होगा। 26 सितंबर को कठुआ से पहले दर्शन काल कंडोली का किया जाएगा और रात्रि महामाई सेवा न्यास कटरा में रात्रि विश्राम होगा। 27 सितंबर को कटरा से मां वैष्णो दरबार की यात्रा प्रारंभ होगी। 28 सितंबर को चीची माता, ऊषा माता, त्रिलोकी नाथ दर्शन किए जाएंगे। 29 सितंबर को कांगड़ा जी में मां बगलामुखी और मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर ज्वालाजी धाम रवाना होंगे, जहां 30 सितंबर को हवन यज्ञ और दर्शन किए जाएंगे। तत्पश्चात अंबाला होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे।

एक नवंबर को सप्त देवी मंदिर के दर्शन करने के पश्चात 2 अक्टूबर को हरिद्वार से काशीपुर पहुंचेंगे जहां भंडारे का आयोजन होगा। उसके बाद गदरपुर रोड स्थित एम बी प्लाईवुड में यात्रा का स्वागत होगा। 3 अक्टूबर को प्रथम नवरात्रि के मौके पर दुर्गा मंदिर में माता की चौकी और 4 नवंबर को दुर्गा मंदिर में विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर