spot_img

kichha लापरवाही: खोदना याद है, पाटना भूल गये, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

spot_img

जल संस्थान ने ट्रांजिट कैंप में खोदी सड़क नहीं पाटी, लोगों ने काटा हंगामा

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सड़क को खोदकर पाइप लाइन बिछाने का काम लोगों के लिये मुसीबत का सबब बन गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल संस्थान द्वारा सड़क खोदने के बाद उसे पाटा नहीं जा रहा है। दरअसल, ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में हाल के दिनों में ही सड़क का निर्माण किया गया है।

सड़क निर्माण के बाद अब जल संस्थान के द्वारा सड़कों को खोदकर उसमें पानी की पाइप लाइन डाली जा रही है। इसके लिये कैंप क्षेत्र के मुख्य मार्ग को जगह-जगह से खोद दिया गया है। जिससे उक्त सड़क पर लोगों को पैदल चलने में कठिनाई हो रही है। शनिवार को क्षेत्र के लोगों ने हंगामा करते हुये कहा कि प्रशासन को सड़क निर्माण के दौरान ही पाइप लाइन को डालना चाहिये ताकि जनता का पैसा भी बर्बाद नहीं होता और लोगों को परेशानी भी नहीं होती।

चूंकि अब सड़कों को खोदकर लापरवाहीपूर्वक काम किया जा रहा है तो लोग उक्त सड़क से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि जल संस्थान के द्वारा पूर्व में भी पाइप लाइन डाली गयी थी लेकिन अब वो भूल चुके हैं कि कहां पाइप डाला था, जिसको खोजने के लिये भी सड़कों को फिर से खोदा जा रहा है। तथा उसे खोदने के बाद उसको पाटा भी नहीं जा रहा है

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर