30.7 C
Rudrapur
Wednesday, March 12, 2025

Rudrapur : कृष्णा अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा, जानें पूरा मामला…

अवश्य पढ़ें

घटना की जानकारी मिलने पर विधायक और पूर्व विधायक भी मौके पर पहुंचे
न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। सिविल लाइन स्थित कृष्णा हॉस्पिटल का विवादों से नाता रहा है। जिसको लेकर कई बार लोगों का आक्रोश सामने आ चुका है। अब एक बार फिर अस्पताल में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि एक गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था और वह भी स्वस्थ थी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के चलते महिला की मौत हो गई। जिसको लेकर उन्होंने वहां जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलने पर कोतवाल मनोज रतूड़ी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।

घटना की जानकारी मिलने पर विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी वहां पहुंचे और पीडि़त परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों ने कहा कि डिलीवरी के बाद महिला स्वस्थ थी और नवजात भी सुरक्षित था, लेकिन डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ द्वारा उचित इलाज न करने के कारण महिला की तबीयत बिगड़ती चली गई। जब डॉक्टर को बुलाने की कोशिश की गई, तो कई घंटे तक कोई उपचार उपलब्ध नहीं कराया गया। इसी बीच, स्टाफ द्वारा लगाए गए एक इंजेक्शन ने स्थिति और बिगड़ गई।जिसके बाद महिला की मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि इंजेक्शन लगाने के बाद महिला के मुंह से झाग आने लगे थे और कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए। इस हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। विधायक शिव ने पीडि़त परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले की पूरी जांच की जाएगी यदि अस्पताल प्रबंधन इसमें दोषी पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी कृष्णा हॉस्पिटल पर मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नियमों की अनदेखी कर संचालित ऐसे अस्पतालों में मरीजों की जान खतरे में पड़ रही है। इस घटना ने प्रशासनिक लापरवाही और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं, जिससे पीडि़त परिवारों के साथ-साथ आम जनता का भी गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर