31.1 C
Rudrapur
Wednesday, March 12, 2025

Rudrapur : आखिर शपथ समारोह में क्यों नहीं पहुंचे कांग्रेस पार्षद? मेयर सहित किन-किन ने ली शपथ, जानेंं…

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। गांधी पार्क में नव-निर्वाचित मेयर व पार्षदों ने शपथ ग्रहण की। सभी ने रुद्रपुर का चौमुखी विकास करने का संकल्प लिया। शपथ समारोह से कांग्रेस पार्षदों ने दूरी बनायी रखी। शुक्रवार को गांधी पार्क में शपथ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं खेल मंत्री रेखा आर्या ने नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में विजयी सभी मेयर, चेयरमैन व पार्षदगणों के क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिये हमारी सरकार वचनबद्ध है। हम बिना किसी भेदभाव के काम कर रहे हैं। कहा कि रुद्रपुर के विकास के लिये वो हमेशा तैयार हैं। समारोह में पहुंचने पर मेयर विकास शर्मा ने उनको बुके देकर स्वागत किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर की जनता ने उनका मान रखते हुये भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा को जिताया है, अब हमें पूरा विश्वास है कि मेयर विकास शर्मा पूरी निष्ठा से क्षेत्र का विकास करेंगे। मेयर विकास शर्मा ने रुद्रपुर की जनता का आभार जताते हुये विकास की गंगा बहाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर रुद्रपुर के सम्पूर्ण विकास के लिये प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने रुद्रपुर को प्रदेश का सबसे विकसित निगम बनाने का भरोसा जताया। जिला अधिकारी नितिन भदौरिया ने मेयर विकास शर्मा सहित सभी उपस्थित पार्षदों को शपथ दिलाई। वहां पर जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व मेयर रामपाल, दर्जा मंत्री अनिल डब्बू, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, विवेकदीप सिंह, वेद ठुकराल, अमित नारंग, भारत भूषण चुघ, सुरेश गौरी, संजीव शर्मा, रोशन अरोरा, प्रीत ग्रोवर, अनमोल विर्क, पंकज बांगा, परवीन गोयल, सचिन छाबड़ा, मनोज मदान, सुनील चुघ, सचिन अरोरा, संजीव सिंह, गुरमीत सिंह, रामप्रकाश गुप्ता, धीरेश गुप्ता, धर्म सिंह कोली, पारस चुघ, प्रमोद शर्मा, सुरेश कोली, धीरेन्द्र मिश्रा, मोहन तिवारी, नागेन्द्र शर्मा, उपेन्द्र चौधरी, देव शर्मा, मुकेश वशिष्ठ, सुनील कालड़ा, हरजीत सिंह राठी, दिवाकर पाण्डे, समीर चर्तुवेदी, योगेश वर्मा, सुनील कालड़ा, डा. शाह खान, संजय ठुकराल, राजकुमार शाह, तरुण दत्ता, ललित मिगलानी, महेश गंगवार, दिलीप अधिकारी, राकेश सिंह, सीमा गुप्ता, शालिनी बोरा, रशिमी रस्तौगी, इन्दरेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

इन पार्षदों ने ली शपथ
पवन राणा, एमपी मौर्या, कुसुम शर्मा, निमित शर्मा, कैलाश राठौर, शिव कुमार, राजेन्द्र राठौर, मुकेश रस्तोगी, नीतू, महेन्द्री शर्मा, जगदीप भाटिया, नीरूद्दीन, प्रमोद शर्मा, शालू पाल, विक्की अंसारी, सुनील वाल्मीकि, गिरीश पाल, पूनम कोली, सोनी, प्रियंका गुप्ता, पूजा मुंजाल, सरो राय, विष्णु, राजेश जग्गा, बीनू कुमार ने मेयर विकास शर्मा के साथ शपथ ग्रहण की।

कांग्रेस पार्षदों ने शपथ समारोह से बनायी दूरी
रुद्रपुर। गांधी पार्क में आयोजित शपथ समारोह से कांगे्रस के नव-निर्वाचित पार्षदों ने दूरी बनाए रखी। कांग्रेस पार्षद मेयर पद के प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा के साथ एक स्थान पर मौजूद रहे। जहां मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम का भाजपामय करने की कोशिश की गयी है। जिसके चलते ही हम सभी ने कार्यक्रम से दूरी बनायी है। उन्होंने कहा कि वह सभी निगम परिसर में शपथ ग्रहण करेंगे। मेयर पद के प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम को भगवामय कर दिया गया है। टेंट के रंग से लेकर गुब्बारों को भी भगवा रंग में लगाया गया है। ऐसे में साफ है कि इसे भाजपा का कार्यक्रम दिखाने का प्रयास किया गया है। हम लोगों ने इसका विरोध किया है। उन्होंने सरकारी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े किये हैं। वहां पर मधु शर्मा, गौरव खुराना, शुभम दास, सुशील मंडल, सौरभ बेहड़, इन्द्रजीत सिंह, राणा सुमन, परवेज कुरैशी, जितेश शर्मा, चिराग कालड़ा, अस्फाक, अंजलि कोली, सन्नो, गौरव गिरी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर