31.1 C
Rudrapur
Wednesday, March 12, 2025

Kashipur : दिल्ली में भाजपा की जीत पर भाजपाईयों ने मनाई खुशियां, किया मिष्ठान वितरण, पढ़े पूरी खबर….

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, काशीपुर। देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर काशीपुर भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पीसीयू चैयरमेन राम मेहरोत्रा के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चैक पर मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर राम मेहरोत्रा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर पूर्ण विश्वास जताते हुए आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

उन्होंने कहा कि जनता अब भली-भांति समझ चुकी है कि देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही सुरक्षित और समृद्ध रह सकता है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली का होगा समूचा विकास। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि दिल्ली की ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नीतियों के फल स्वरुप दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इस केजरीवाल सरकार की कथनी और करनी में अंतर को जनता ने पहचान लिया था। आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार का सच सामने आने के बाद दिल्ली की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देते हुए भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई। भाजपा कार्यकर्ताओ ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की।

इस मौके पर महापौर दीपक वाली, पीसीयू अध्यक्ष राम मेहरोत्रा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, आशीष अरोरा बॉबी, पूर्व महापौर ऊषा चैधरी, मुक्ता सिंह, शशांक सिंह, राहुल प्रैगिया, राजकुमार यादव, कैलाश प्रजापति, प्रभात साहनी, चेतन अरोरा, मुकेश पाहवा, रवि पाल, प्रियंका अग्रवाल, रजत सिद्धू, शिवांश गोले, रवि अरोड़ा, धीरज वर्मा, इंतजार हुसैन, कविता यादव, मुकेश चावला, अतुल पांडे, अमन बाली, जतिन नरूला, अनीता कंबोज, रवि प्रजापति, राजकुमार सेठी, सर्वेश बाली, आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर