spot_img

Chamoli: घर में दादी पोते की जलकर मौत, ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा…, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

spot_img


चमोली। चमोली जि़ले में थराली तहसील के अंतर्गत करूंडपानी गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर शॉर्ट-सर्किट से घर में लगी आग की चपेट में आकर दादी पोते की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मौके पर प्रशासन की टीम ने शवों का पंचायतनामा करने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मौके पर प्रशासन की टीम और विद्युत विभाग के अधिकारियों के द्वारा घटना की जांच की जा रही हैं। थराली के थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि थाने को देर रात करीब साढ़े 3 बजे सूचना मिली कि मध्यरात्रि 1:00 बजे करीब ग्वालादम के पास करूंडपानी गांव में एक घर पर आग लग गई हैं। जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम को भेजा गया।
घटना में हरमा देवी 80 दादी और अंकित 10 साल पोते की मौत हुई हैं। बताया कि घटना के वक्त घर में कुल पाँच सदस्य थे, मृतका अपने पोते के साथ उस कमरे में सोई थी जिसमे आग लगने की घटना हुई,जब आग फैलने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों का भी घुटने लगा तो वह कमरे से बाहर की तरफ़ भागे, जिससे अन्य तीन सदस्यों की जान बच पाई।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर