30.7 C
Rudrapur
Wednesday, March 12, 2025

Kichha: सनोज कुमार कुशवाहा का देशभर की पैदल यात्रा कर किच्छा पहुंचने पर स्वागत, पढ़ें खबर…

अवश्य पढ़ें

किच्छा। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी संजीव कुमार सिंह ने नगर के राधा कृष्ण मन्दिर प्रांगण में कुशीनगर निवासी सनोज कुमार कुशवाहा को देशभर की पैदल यात्रा कर पहुंचने पर शॉल ओढ़ाकर व फूलमालाओं से स्वागत किया।
इस दौरान सनोज कुमार कुशवाहा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश से यात्रा प्रारम्भ करते हुए 23 हजार किमी की पदयात्रा करके उत्तराखंड पहुंचे हैं।
पैट्रो कैमिकल से बीटेक डिग्री करने के बाद देश प्रेम और एकता का संदेश देने के लिए वह पैदल ही देश भ्रमण पर निकले हैं। पिछले 4 महीने से वह पैदल उत्तराखंड में यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान संजीव सिंह ने कहा कि इस प्रकार से देश प्रेम और एकता का संदेश देने वाले इन युवाओं को देखकर हमें अपने देश की संस्कृति और सभ्यता पर गर्व होता है।
हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी वसुधैव कुटुम्बकम के संदेश की बात करते हैं और हमें इस प्रकार से युवाओं की पद यात्रा से यह प्रेरणा मिलती है कि देश भर के सभी लोगों की बोली, भाषा, संस्कृति, सभ्यता, रहन सहन में भिन्न होने के बावजूद भी सभी देशवासी तिरंगे झंडे के नीचे एकता के सूत्र में एकसाथ बंधे है।
इस दौरान भाजयुमो नेता विशाल चौहान, धनंजय सिंह, ब्रह्मानंद पुरोहित, नवीन सिंह, मनोज गुप्ता, संजय यादव आदि सदस्य उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर