30.1 C
Rudrapur
Monday, March 30, 2026

कागेंसी बनने के बाद ठुकराल का शहर में जोरदार स्वागत

अवश्य पढ़ें

बेहड से लिया आशीर्वाद समर्थकों के साथ शहर में निकाला जुलूस,

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। -आखिरकार लंबी जद्दोजहद ,उठापटक और प्रयासों के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कांग्रेस में शामिल हो गए। 2 दिन पूर्व दिल्ली में उन्होंने कांग्रेसी नेताओं के समक्ष पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की और बीती शाम वह अपने लाव लश्कर के साथ रुद्रपुर के सोनिया होटल के समीप पहुंचे ।जहां उनके सैकड़ो समर्थकों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

ठुकराल ने कहा कि वह पिछले 4 वर्षों से उत्पीड़न का शिकार हो रहे थे और उनकी आवाज को दबाया रहा था लेकिन वह जनता के हितों के साथ सदैव खड़े रहे ।अब कांग्रेस में शामिल होने के बाद वह जनता की आवाज को मुखर तरीके से उठाएंगे और सरकार की जन विरोधी नीतियों का जमकर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से रुद्रपुर की जनता ने उन्हें अपार समर्थन दिया है उससे लगता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में रुद्रपुर ही नहीं बल्कि जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी। उसके पश्चात ठुकराल ने जुलूस यात्रा प्रारंभ की जो शहर के विभिन्न रास्तों से गुजरी।

जहां उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया ।तत्पश्चात पूर्व विधायक ठुकराल पूर्व मंत्री और किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड के आवास विकास स्थित आवास पहुंचे जहां श्री बेहड ने माल्यार्पण कर बुकें भेंट कर उनका स्वागत किया।

बिहार ने कहा कि ठुकराल के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा ताकि यहां की सभी सीटों के अलावा उत्तराखंड में भी कांग्रेस जीत हासिल करें।

ठुकराल ने कहा की सभी मनमुटाव मिटाकर अब सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए काम किया जाएगा ताकि यह जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंका जाए क्योंकि कांग्रेस ही समाज के सभी वर्गों का भला कर सकती है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा,गौरव बेहड, संजय ठुकराल,इंद्रजीत सिंह ,दिनेश पंत, अरशद खान, परवेज कुरैशी समेत सैकड़ो समर्थक मौजूद थे।

रुद्रपुर । खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर