न्यूज़ प्रिंट किच्छा। लोकसभा चुनाव में दोबारा टिकट मिलने के बाद पहली बार किच्छा पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने फूल मालाओं से लादकर शहर में एक रोड़ शो भी निकाला। अजय भट्ट ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व ने मुझे नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा की जिम्मेदारी दोबारा सौंपी है। जिसे पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर पूरा किया जाएगा और एकजुटता के साथ हम चुनाव जीतेंगे। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि यहां से मैं चुनाव नहीं लड़ रहे बल्कि यहां की जनता ही चुनाव लड़ रही है। इस लोकसभा सीट पर विकास की गति को रुकने नहीं दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। वर्तमान में कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं है। लेकिन हम जीत के लिए आश्वस्त हैं, हमारी लड़ाई बढ़त के आंकड़ों को बढ़ाने पर है। वहां कमल जिंदल, विमला मुंडेला, उत्तम दत्ता, विपिन जल्होत्रा, विवेक सक्सेना, हरीश खानवानी, लवी सहगल, विवेक राय, अक्षय अरोरा, राजीव सक्सेना, शैली फुटेला, सुभाष तनेजा, अमित नारंग, शोभित शर्मा, नवजोत सिंह, विक्की गोराया, उदयवीर कश्यप, मुकेश कोली, राजकुमार रज्जी, जुम्मा खान, सोहल खान, गोपाल बोरा, महेंद्र पाल, किशन गोयल, राम अवतार अग्रवाल, प्रदीप पुजारा, जानकी तिवारी, आरती दुबे आदि मौजूद रहे।