14 C
Rudrapur
Tuesday, February 24, 2026

बीती रात हुआ हादसा, गुस्साए लोगों ने डंपर में की तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

अवश्य पढ़ें

डंपर से कुचलकर युवक की मौत के बाद बवाल

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर – बीती रात डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई ।जिसके बाद घटना स्थल पर बवाल मच गया। गुस्साए लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ शुरू कर दी और उसमें आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस से भी तीखी नोक झोंक और झड़प हुई। आक्रोशित भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी पहुंच गए उन्होंने शहर में काल बनकर दौड़ रहे डंपरों पर सवालिया निशान लगाते हुए इसे सरकार की नाकामी बताया। बताते चलें कि रुद्रपुर शहर में अनियंत्रित और ओवरलोडिंग डंपर काल बनकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं आए दिन डंपर की चपेट में आकर किसी न किसी निरापराध को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।तमाम विरोधों के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा।

बीती रात भी काशीपुर रोड पर इसी प्रकार का एक हादसा हुआ कि डंपर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रमपुरा निवासी बबलू कोली गल्ला मंडी में एक हार्डवेयर की दुकान में काम करता था। बीती रात वह दुकान से बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था की काशीपुर रोड पर एक अनियंत्रित डंपर ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें डंपर के नीचे कुचलकर उसकी मौत हो गई । घटना के बाद डंपर चालक वाहन को लेकर भागने लगा लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे गाबा चौक के समीप पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से डंपर चालक को बचाया और उसे कोतवाली ले गए। गुस्साए लोगों ने युवक की मौत के बाद डंपर में तोड़फोड़ शुरू कर दी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ युवकों ने डंपर में आग लगाने का प्रयास किया। जिस पर मामला बिगड़ता देख पुलिस को हल्का-फुल्का लाठी चार्ज करना पड़ा और पुलिस ने भीड़ को वहां से खदेड़ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि शहर में डंपर बेलगाम होकर दौड़ रहे हैं और इन पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा। लगातार डंपर से हादसों की संख्या में इजाफा हो रहा है और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। इतने विरोध के बाद भी सरकार इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही जिससे प्रतीत होता है कि सरकार माफिया के आगे घुटने टेक चुकी है। फिलहाल पुलिस ने डंपर अपने कब्जे में ले लिया है और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर