28.8 C
Rudrapur
Wednesday, April 29, 2026

अनुकृति गुंसाई ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस नेता सुरेश गंगवार व रेनु गंगवार भी BJP में हुए शामिल…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट उत्तराखंड। हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुंसाई ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश कार्यालय में अनुकृति गुंसाई को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही कांग्रेस नेता रेनु गंगवार और सुरेश गंगवार भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

अनुकृति गुंसाई ने थामा भाजपा का दामन

हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुंसाई आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश कार्यालय में अनुकृति गुंसाई को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर अनुकृति गुंसाई चुनाव लड़ चुकी है।

लोकसभा चुनाव से पहले छोड़ी थी कांग्रेस

अनुकृति गुंसाई ने लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस का साथ छोड़ा था। बता दें कि अनुकृति गुसाईं ने साल 2022 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से पौड़ी के लैंसडॉउन से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि अनुकृति मिस इंडिया रह चुकी है और वो लंबे समय से पहाड़ की महिलाएं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही हैं।

कांग्रेस नेता रेनु गंगवार व सुरेश गंगवार भी BJP में हुए शामिल

जहां एक ओर अनुकृति गुंसाई ने भाजपा का दामन थामा है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता रेनु गंगवार व सुरेश गंगवार भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दोनों को भाजपा ज्वाइन करवाई। कांग्रेस नेताओं का लगातार एक के बाद एक भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर