19.1 C
Rudrapur
Sunday, January 25, 2026

महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त – आर्य

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट सितारगंज। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता बेहाल है और अब बदलाव की जरूरत है।
आर्य ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत आधार देने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्य ठप पड़े हैं, जबकि उद्योग और किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही तरीके से काम कर रही है।
बैठक में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह हैप्पी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद नेता प्रतिपक्ष आर्य और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कपाड़ी स्थानीय कांग्रेस नेता हरपाल सिंह के निवास पहुंचे और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें , 9837611839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर