14.1 C
Rudrapur
Monday, January 26, 2026

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, हादसे में बुआ और भतीजे की मौत…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट नैनीताल। कालाढूंगी बाजपुर मार्ग पर गड़प्पू जंगल के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए दोनों लोग रिश्ते में बुआ और भतीजा थे।

पेड़ से कार टकराने से हुआ दर्दनाक हादसा

नैनीताल जिले में एक परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। परिवार हल्द्वानी से दढ़ियाल टांडा वापस से जा रहा था। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर गड़प्पू जंगल के पास एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार बुआ और भतीजे की मौत हो गई। जबिक एक बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटन की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

रिश्तेदार की मैयत में शामिल होकर आ रहे थे वापस

मिली जानकारी के मुताबिक परिवार हल्द्वानी में रिश्तेदार की मैयत में शामिल होकर वापस लौट रहा था। टांडा बादली मोहल्ला मनिहारन जिला रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी फिरासत अली (24) पुत्र अशरफ अली, मुसब्बिहा (36) पत्नी हाजी शकीर, जुबेर हिलाल (35) पुत्र अकबर अली, शाहनाज (35) पत्नी जुल्फिकार और चार वर्षीय शाकिर कार में हल्द्वानी से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

परिजनों में मचा कोहराम

कालाढूंगी थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने बताया कि घायलों को राहगीरों की मदद से कालाढूंगी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर