25.2 C
Rudrapur
Saturday, March 14, 2026

मतदान से पहले कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, इन दो नेताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफा…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट उत्तराखंड में कांग्रेस को एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है। कांग्रेस नेताओं के इस्तीफों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मतदान को अब कुछ ही दिन का समय शेष है। उससे पहले रुदपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उनके पति ओबीसी विंग के राष्ट्रीय सह समन्वयक सुरेश गंगवार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस पर लगाया उपेक्षा का आरोप

रेनू गंगवार और उनके पति सुरेश गंगवार ने कांग्रेस पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार उनकी उपेक्षा कर रही है। नैनीताल सीट से पार्टी प्रत्याशी प्रकाश जोशी के उनके क्षेत्र में रोड शो करने के बावजूद उनको ना सूचना दी गई और ना ही बुलाया गया।

चार बार जिला पंचायत की कुर्सी पर रहा है कब्जा

रेनू गंगवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रत्याशी के नामांकन में भी उनको नहीं बुलाया गया। बता दें गंगवार परिवार का चार बार से जिला पंचायत की कुर्सी पर कब्जा है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रेनू और सुरेश गंगवार भाजपा से कांग्रेस में आए थे। दोनों नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष करन माहरा को इस्तीफा भेज दिया गया है। दोनों का इस्तीफा देना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर