37.3 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, UKSSSC पेपर लीक मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट उत्तराखंड। पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। UKSSSC पेपर लीक मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से अरेस्ट किया है।

पेपर लीक मामले में एक आरोपी को अरेस्ट

UKSSSC पेपर लीक मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कसान लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी कसान आरएमएस प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। बता दें कि गिरफ्तार आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम था।

कसान के जरिए ही पेपर पहुंचा था पेपर सादिक मूसा को

बताया जा रहा है कि आरोपी कसान प्रिंटिंग प्रेस के मालिक राजेश चौहान का करीबी था। कसान के जरिए ही पेपर सादिक मूसा के पास पहुंचा था। पेपर पहुंचाने के लिए पांच लाख रूपए आरोपी कसान को मिले थे। UKSSSC स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अब तक 47 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पेपर लीक मामले में अब तक दो आरोपी अब भी फरार हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर