न्यूज़ प्रिंट रुद्रपुर। उत्तराखंड में निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच रुद्रपुर नगर निगम सीट से दावेदारों ने अपना-अपना दावा ठोकना शुरू कर दिया है। इस बीच मेयर पद के लिये भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा ने भी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को आवेदन पत्र दिया है। उनके दावे को काफी मजबूत भी माना जा रहा है। आपको बताते चले कि धीरेंद्र मिश्रा वरिष्ठ भाजपाइयों में गिने जाते हैं। किसी भी प्रकार का सामाजिक कार्यक्रम हो, जनहित का कोई विषय हो या किसी निर्धन गरीब की मदद करनी हो उसमें धीरेंद्र मिश्रा सदैव ही अव्वल नजर आते हैं। धीरेंद्र का राजनीतिक कैरियर भारतीय जनता पार्टी के साथ शुरू से ही रहा है। धीरेंद्र मिश्रा बाल्यकाल से स्वयंसेवक होने के नाते भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय राजनीति में आ गए। वह वर्ष 2002 में युवा मोर्चा के ब्लॉक महामंत्री बने, 2005 में ब्लॉक अध्यक्ष युवा मोर्चा, 2008 में बेरोजगार प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी 2011 में जिला मंत्री युवा मोर्चा 2014 में जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, 2014 में लोकसभा चुनाव विधानसभा संयोजक युवा मोर्चा रुद्रपुर विधानसभा के दायित्व का निर्वहन किया। इसी क्रम में 2016 में जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, 2019 में जिला महामंत्री किसान मोर्चा व 2022 में विधानसभा खटीमा के चुनाव प्रभारी किसान मोर्चा के दायित्व का निर्वहन किया। तथा 2023 से जिला उधम सिंह नगर के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। धीरेंद्र मिश्रा के चुनाव लडऩे की क्षेत्र में व्यापक चर्चा होने लगी है, धीरेंद्र मिश्रा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पुराने करीबियों में गिने जाते हैं व अपने सेवा भाव व पार्टी के प्रति समर्पण की वजह से संगठन में भी काफी मजबूत माने जाते हैं। उनके नगर निगम रुद्रपुर के मेयर के पद पर दावा पेश करने से मेयर पद पर प्रत्याशी का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है।