30.6 C
Rudrapur
Sunday, April 26, 2026

कांग्रेस नेताओं पर अधिकारियों को धमकाने का आरोप, भाजपा नेता डॉ. डब्बू ने कहा—कांग्रेस के लिए सत्ता में वापसी नामुमकिन

अवश्य पढ़ें

हल्द्वानी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने कांग्रेस नेताओं पर अधिकारियों को धमकाने के कथित प्रयास का आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में गुंडों को बढ़ावा दिया और अब 15 वर्षों से सत्ता से बाहर रहने के बाद फिर सत्ता में आने के लिए पुराने हथकंडे अपना रही है।

डॉ. डब्बू ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखती है और राज्य के अधिकारी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी गैरकानूनी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ की कोशिश कर रही है, लेकिन नाकाम हो रही है। निराशा में कांग्रेस नेता धमकाने की पुरानी शैली पर लौट आए हैं।

भाजपा नेता ने दावा किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस की वापसी अब नामुमकिन है, क्योंकि युवा मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जनता के बीच रहकर आपदा के समय उनका साथ दे रहे हैं और विकास कार्य आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की राजनीति को समझ चुकी है और भविष्य में पार्टी का राज्य से और सफाया होगा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर