न्यूज प्रिन्ट,खटीमा । पूरे प्रदेश भर में कांग्रेसियों द्वारा बार बार अंकिता हत्याकांड को चर्चित करने का काम किया जा रहा है। वहीं आज अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेसियों द्वारा विगत दिनो किए जा रहे प्रदर्शन को झूठा ठहराते हुए, भाजपा महिला मोर्चा ने आज खटीमा के मुख्य चौक पर कांग्रेस का पुतला दहन किया। डॉक्टर विनीता सक्सेना भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना था कि पूरे प्रदेश में राजनीति माहौल बनाने को लेकर जगह-जगह विपक्ष नए-नए तरीके से अपना विरोध प्रकट करता नजर आ रहा है। वही भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर कांग्रेस का पुतला दहन करते हुए कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। और कहा कि कांग्रेसियों के पास यदि कोई मजबूत साक्छ हो तो न्यायालय में पेश करे। नही तो अंकिता की आत्मा को बार बार कष्ट पहुंचाने का काम न करे। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा भ्रम फैलाने का काम किया जा रहा है। उनके पास कोई कड़ा सबूत नहीं है। आने वाले चुनाव को देखते हुए कांग्रेसियों द्वारा अंकिता हत्याकांड को राजनीतिक मुद्दा का रूप बनाने का काम किया जा रहा है।


