BJP ने जिला पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, गंगवार परिवार को बड़ा झटका

अवश्य पढ़ें


रुद्रपुर। (शिवम शर्मा) जिला पंचायत चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर से खटीमा तक के 15 वार्डों में अपने समर्थित प्रत्याशियों की पहली सूची बुधवार को जारी कर दी। इस सूची में भंगा (वार्ड संख्या 17) को पार्टी ने स्वतंत्र घोषित कर बड़ा सियासी संदेश दे दिया है। इस वार्ड से वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें दोबारा टिकट नहीं देकर गंगवार परिवार को तगड़ा झटका दिया है।

जानकारों की माने तो गंगवार परिवार और एक कैबिनेट मंत्री के बीच अनबन की वजह से यह फैसला लिया गया है। पार्टी द्वारा भंगा सीट पर किसी भी प्रत्याशी को समर्थन नहीं देने की घोषणा से यह साफ हो गया है कि भाजपा अब गंगवार परिवार से दूरी बना रही है।

वहीं, कुरैया सीट (वार्ड 14) से उपेंद्र चौधरी की पत्नी श्रीमती कोमल चौधरी को टिकट देकर पार्टी ने अपने अंदरूनी समीकरण साधने का प्रयास किया है। यह निर्णय गंगवार परिवार के प्रभाव क्षेत्र में भाजपा के नए शक्ति संतुलन का संकेत माना जा रहा है।

जिला अध्यक्ष कमल कुमार जिंदल द्वारा हस्ताक्षरित सूची में निम्नलिखित 15 वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की गई है:

क्रमवार्ड संख्यावार्ड का नामआरक्षण श्रेणीप्रत्याशी का नाम
12गंगीमहिलाश्रीमती हेमा मुडेला
23पछैनियाअनु.जनजाति (महिला)श्रीमती संगीता राणा
34प्रतापपुरसामान्यश्रीमती अमनदीप कौर
45मझोला 1ओबीसीश्री अजय मोर्य
56नगला तराईसामान्यश्री सागर सिंह धामी
67गोविंदनगरमहिलाश्रीमती कृष्णा राय
78गुरुग्राममहिलाश्रीमती साधना सरकार
89डोहराअनु.जनजातिश्री ओमप्रकाश सिंह राणा
910नकुलियाअनु.जनजाति (महिला)श्रीमती मंगेश्वरी राणा
1011सरकड़ाअनु.जातिश्री सूर्य नारायण
1112बिजौराओबीसीश्रीमती सदफ मलिक
1213ऐचतासामान्यश्री भाकर सम्मल
1314कुरैयाओबीसी (महिला)श्रीमती कोमल चौधरी
1415दोपहरियासामान्यश्री जसविंदर सिंह ‘बंटी खुराना’
1516प्रतापपुरअनु.जातिश्री जितेन्द्र कुमार गौतम

भंगा सीट पर नहीं घोषित किया कोई प्रत्याशी
भाजपा की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वार्ड संख्या 17 यानी भंगा को पार्टी द्वारा स्वतंत्र किया गया है, अर्थात इस वार्ड से भाजपा किसी प्रत्याशी को समर्थन नहीं देगी। यह वही सीट है, जहां से वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार चुनाव लड़ रही हैं। टिकट कटने से गंगवार परिवार की नाराजगी स्वाभाविक मानी जा रही है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा
राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि गंगवार परिवार की मजबूत पकड़ और रेनू गंगवार के जिला पंचायत अध्यक्ष रहते प्रभाव के बावजूद पार्टी द्वारा टिकट न देना कई नए समीकरणों को जन्म दे सकता है। यह भी देखा जा रहा है कि पार्टी अब नए चेहरों और नये नेतृत्व को आगे लाने की रणनीति पर काम कर रही है।


संभावित असर:
भंगा सीट को स्वतंत्र किए जाने और कोमल चौधरी को टिकट दिए जाने जैसे फैसले आगामी चुनावी परिणामों में भाजपा के प्रदर्शन और अंदरूनी गुटबाजी की तस्वीर को काफी हद तक प्रभावित कर सकते हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर