14.6 C
Rudrapur
Monday, January 26, 2026

किच्छा में भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं ने लिया 400 प्लस का संकल्प…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट किच्छा। भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मूड में आ चुकी है। इसके लिए अब प्रचार कार्य भी शुरू कर दिया है। प्रचार प्रसार को धार देने के लिए उधम सिंह नगर जिले की किच्छा विधानसभा में चुनाव कार्यालय का आज शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी व लोकसभा प्रभारी बलवंत सिंह भौर्याल ने किया। इस दौरान विधि विधान से पूजा अर्चना कर कार्यालय खोला गया। भाजपा के दर्जा मंत्री व विधानसभा प्रभारी दिनेश आर्या ने कहा कि हम पूरी तरह से चुनावी मूड में हैं, भारतीय जनता पार्टी एक चुनाव के बाद दूसरे दिन से ही चुनाव की तैयारी में लग जाती है। लोकसभा चुनाव के लिए विधिवत किच्छा विधानसभा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया है। वहीं, भाजपा के घोषणापत्र के लिए लोगों के सुझाव भी एकत्र करने का कार्य करेंगे। भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि एक बार फिर मोदी सरकार का लक्ष्य लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा की तैयारी कर ली है। इस बार एनडीए 400 प्लस के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है, जिसे आसानी से पूरा किया जाएगा। विगत दस वर्षों के मोदी सरकार के किए गए कार्यों को लेकर कार्यकर्ता आम लोगों के बीच जाने की तैयारी में हैं। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चुनाव को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इस बार हम इसी चुनाव को पांच लाख वोटों से जीतेंगे। वहां पर विधानसभा संयोजक राजेश शुक्ला,विपिन जल्होत्रा, शैली फुटेला, सुभाष तनेजा, अक्षय अरोरा, अनिल यादव, विवेक राय, हरीश खानवानी, लता सिंह, शोभित शर्मा, नितेश बाला, पूनम अग्रवाल, जानकी तिवारी, दया डसीला, प्रेमलता चौहान आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर