22.4 C
Rudrapur
Monday, October 20, 2025

किच्छा में गोकशी के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, दोनों आरोपी घायल

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर। कोतवाली किच्छा क्षेत्र में पुलिस और दो गौ तस्करों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायलों को किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सूचना पर एसएसपी अस्पताल पहुंचे। एसएसपी ने गौ तस्करों से पूछताछ की। पुलिस ने एक गाय भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम पुलिस को सूचना मिली पिपलिया मोड़ के पास गौ तस्कर गाय काटने के प्रयास में है। इसी बीच पुलभट्टा, सितारगंज,दिनेशपुर, पंतनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गौ तस्करों घेराबंदी कर पकडऩे की कोशिश की, तभी गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो गौ तस्करों के पैर में गोली लगी। दोनों गौ तस्कर घायल हो गए और पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना नाम
कफील पठान, अजीम पठान निवासी चार बीघा सिरोली कला पुलभट्टा बताया। बताया जा रहा है कि सूचना पर कप्तान भी अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने घायल गौ तस्करों से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में दोनों घायल कप्तान से हाथ जोड़कर कर माफी मांगते नजर आ रहे। दोनों घायल सगे भाई बताए जा रहे हैं। फिलहाल दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही। बता दें कि पिछले दिनों किच्छा में गाय काट रहे गौ तस्करों पर गांव के लोगों की नजर पड़ी थी और लोगों के मौके पर पहुंच तस्कर भाग गए थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर