27.1 C
Rudrapur
Sunday, May 3, 2026

खाई में गिरी कार, एक की मौत…..पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,पौड़ी: से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। देर रात चुवीचा गांव की ओर जाने वाली रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई का रही है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

घटना देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सत्यखाल रोड की तरफ चुवीचा गांव को जाने वाली रोड पर एक कार बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

दर्दनाक हादसे में एक की मौत

पुलिस ने कार सवार घायलों को खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान अरुण कुमार ने (30) निवासी पौड़ी के रूप में हुई। जबकि दिवाकर नौटियाल (32) निवासी पौड़ी की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा किस वजह से हुए है। इसकी जांच जारी है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर