37.3 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड से टकरा गई कार,हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन की हालत गंभीर…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट श्रीनगर से हादसे की खबर सामने आ रही है। गंगानाली में स्वीत पुल डैम कालोनी के पास एक कार अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत गहो गई। जबकि दिन की हालत गंभीर बनी हुई है।

अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड के पोल से टकराई कार

हादसा मंगलवार शाम का है। जानकारी के अनुसार करीब साढ़े चार बजे रुद्रप्रयाग से श्रीनगर आ रही एक कार स्वीत पुल के पास हाईवे किनारे लगे साइन बोर्ड के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की हादसे में कार सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

हादसे में एक व्यक्ति की मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को बेस चिकित्सालय श्रीकोट पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन की हालत गंभीर बताई है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान दिनेश (50) पुत्र दयालु रूद्रप्रयाग के रूप में हुई।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर