28.1 C
Rudrapur
Thursday, April 9, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में सीएसडी कैंटीन व सैनिक मिलन केंद्र का किया लोकार्पण, 140 वीर सैनिकों को सम्मानित

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित गौरव सैनिक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने खटीमा में 715.51 लाख रुपये की नवनिर्मित सीएसडी कैंटीन और 162.26 लाख रुपये से निर्मित सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण किया।

समारोह में मुख्यमंत्री ने अपने पिता और प्रदेश के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने 60 वीर नारियों और 80 वीर योद्धाओं को शॉल ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एनसीसी बैंड द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक परिवारों के त्याग और संस्कारों का सम्मान करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहीदों और सैनिकों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है, जिसमें सरकारी नौकरी, पेंशन, आवास, प्रशिक्षण और यात्रा की निःशुल्क सुविधा शामिल है। उन्होंने सैनिक पुत्र होने के नाते यह सुनिश्चित करने का भरोसा दिया कि राज्य की सरकार सैनिकों और उनके परिवारों का हर संभव सम्मान करेगी।

धामी ने रक्षा क्षेत्र में भारत की प्रगति और ‘मेक इन इंडिया’ से ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि आज भारत विश्वसनीय रक्षा साझेदार बन चुका है।

इस अवसर पर कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक शिव अरोरा, राजस्थान कुलदीप धनकड़ सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पूर्व सैनिक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने समारोह में उपस्थित सभी सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके परिवारों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह समारोह सैनिकों के सम्मान और उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासों का प्रतीक है।

रुद्रपुर । खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर