30.1 C
Rudrapur
Friday, October 24, 2025

आचार सहिंता समाप्त, अब रफ्तार पकड़ेंगे विकास कार्य : बेहड़….. पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

किच्छा को आदर्श विधानसभा बनाने की बात पर दिया जोर

न्यूज प्रिन्ट,किच्छा। स्थानीय विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि किच्छा विधानसभा में रुके सभी विकास कार्यों को तीव्र गति से कराया जायेगा। किच्छा का विकास ही उनका एकमात्र लक्ष्य है, जिसे पूरा करने के लिए वह दिनरात काम कर रहे हैं। उन्होंने किच्छा स्थित अपने चुनाव कार्यालय जनता की समस्याओं को सुना। जिसमें क्षेत्रवासियों ने उन्हें राशन कार्ड, पेंशन,आर्थिक सहायता, बिजली, स्वास्थ्य व शिक्षा सम्बंधित तमाम समस्याओं से अवगत करवाया। विधायक ने सभी की समस्याओं को सुनने के बाद उनके निस्तारण के लिए शीर्ष अधिकारिओं से वार्ता की। इस दौरान ग्राम आनंदपुर के निवासियों ने रूद्र कालोनी में विधुत पोल लगाये जाने, ग्राम कनकपुर के निवासियों ने गोपाल नगर कालोनी में 130 मीटर सड़क तथा आजादनगर के निवासियों ने सड़क निर्माण कराये जाने तथा परमजीत सिंह निवासी भगवानपुर निवासी ने पत्नी के इलाज हेतु आर्थिक सहायता दिलाये जाने हेतु आग्रह भी किया। बेहड़ ने कहा कि पिछले लगभग 3 माह से लोक सभा चुनावों के चलते विकास कार्य की रफ़्तार धीमी पड़ गयी थी, उसको तीव्र गति से बढाया जायेगा। कहा कि किच्छा में अधूरे रह गए विकास कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जायेगा।  आने वाले लगभग 6 माह के अन्दर पूर्व में स्वीकृत कराये गए कार्य भी पूरे करा लिए जायंगे। इनके निर्माण कार्य पूरे होने के बाद किच्छा विधानसभा एक आदर्श विधानसभा बनकर उभरेगी। वहां दर्शन सिंह कोली, ओम प्रकाश दुआ, गौरव बेहड़, दानिश मलिक, हरपाल सिंह, कुलदीप सिंह लक्की, नितिन शर्मा, गुलशन सिंधी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर