25.1 C
Rudrapur
Thursday, November 27, 2025

संविधान दिवस पर कांग्रेसियों ने की गोष्ठीभारतीय संविधान के स्वीकृति दिवस” पर उन सभी निर्माताओं एवं सहयोगकर्ताओं का नमन करते अध्यक्ष: कबडवाल

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज “संविधान दिवस” के अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ
देते हुए,पार्टी कार्यालय, तल्लीताल में गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि भारत के सर्वोच्च विधान “भारतीय संविधान के स्वीकृति दिवस” पर उन सभी निर्माताओं एवं सहयोगकर्ताओं का नमन करते हैं जिन्होंने हमें न्याय, सत्यता, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुत्व जैसे अमूल्य मूल्य प्रदान किए।इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने
संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। इस मौके पर
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश चंद्रा,नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कर्नाटक पप्पू, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नासिर खाँ, उपसचिव जयंत उप्रेती शैलू, नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी, नगर सचिव बंटू आर्या, छात्रसंघ महासचिव आयुष कुमार,जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस ललित सिंह बोरा, बलवंत सिंह चमियाल,विनोद सिंह परिहार, सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर