37.3 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

Rudarapur: अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

अवश्य पढ़ें

विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में भाजपाइयों और समाजसेवियों ने किया अभिनंदन

रुद्रपुर। बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ और माता वैष्णो देवी की पवित्र तीर्थ यात्रा पूर्ण कर श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार को रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों द्वारा किया गया।

स्टेशन पर श्रद्धालुओं का फूलमालाओं, ढोल-नगाड़ों और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं में यात्रा की अनुभूति और धार्मिक भावनाएं स्पष्ट झलक रही थीं। पूरा माहौल भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण नजर आया।

ज्ञात हो कि यह जत्था 6 जुलाई को पंच मंदिर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ था और आज रेलमार्ग से वापस लौटा। कुल 98 श्रद्धालु इस तीर्थ यात्रा में शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा, “हर वर्ष रुद्रपुर से अमरनाथ और वैष्णो देवी के लिए श्रद्धालुओं का जत्था जाता है। इस बार भी यात्रा पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि बाबा बर्फानी और मां वैष्णो देवी की कृपा सभी भक्तों और उनके परिवारों पर बनी रहे।”

भव्य स्वागत में ये लोग रहे शामिल
स्वागत कार्यक्रम में मेयर विकास शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मुकेश पाल, पंकज बांगा, राजकुमार खनिजो, मनोज मित्तल, वेद ठुकराल, सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी, किरन विर्क, उमेश पासरीचा, मोहित कक्कड़, मयंक कक्कड़, राजेश जग्गा, पवन राणा, मनोज छाबड़ा, बाबू चड्डा, अशोक गुम्बर, हर्बंस गुम्बर, मानवेन्द्र राय, संतोष गुप्ता, जितेन्द्र संधू, संदीप राव समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर