29.8 C
Rudrapur
Sunday, July 6, 2025

युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली…..पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट रूद्रपुर। रविन्द्रनगर में आयोजित किये जा रहे महानाम संकीर्तन के मध्य से उठकर घर आकर एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही परिजन घर आ पहुंचे और युवक को फांसी से उतार कर उपचार के लिए चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार रविन्द्रनगर निवासी सत्यजीत का परिवार गत रात्रि नेताजी सुभाष पार्क में आयोजित महानाम संकीर्तन श्रवण करने गया था। मध्य रात्रि उनका 24 वर्षीय पुत्र शिवपद मंडल जो पेंटर का काम करता था घर आया। जब वह काफी देर तक वापस आयोजन स्थल पर नहीं लौटा तो उसका पता लगाने उसके दोस्त श्याम को घर भेजा। फोन बंद होने पर दोस्त ने उसका कमरा खोलना चाहा तो वह भीतर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो श्याम ने खिड़की से भीतर झांक कर देखा जहां उसने शिवपद को फांसी पर लटका पाया। उसने इसकी जानकारी तुरंत सत्यजीत को दी। जिस पर सारा परिवार व अन्य कई लोग वहां पर आ पहुंचे। उन्होंने शिवपद को तुरंत फांसी से उतारा और उपचार के लिए चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जाता है कि मृतक शिवपद की एक पुत्री है। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर