33 C
Rudrapur
Tuesday, July 8, 2025

देहरादून में डंपर ने स्कूटर को मारी टक्कर, हादसे में सिपाही की मौत…..पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट देहरादून। दून पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। रामपुर बड़ा गोहर के पास एक डंपर ने एक स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार इंंडियन रिजर्व बटालियन के सिपाही की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

डंपर ने स्कूटर को मारी टक्कर

दून पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर बड़ा गोहर के पास एक डंपर ने स्कूटर को टक्कर मार दी। इस हादसे में इंंडियन रिजर्व बटालियन के सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में सिपाही को ग्राफिक एरा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उत्तरकाशी मोरी का रहने वाला था मृतक

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सिपाही उत्तरकाशी के मोरी बागी (मोहताड़) का रहने वाला था। मृतक की पहचान नवीन राणा (32) पुत्र कुंदन सिंह राणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वो किसी काम से वो स्कूटर से सहसपुर आया हुआ था। बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे सेलाकुई के पास एक डंपर ने उसके स्कूटर को टक्कर मार दी।

इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही वो मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर