23.6 C
Rudrapur
Sunday, October 19, 2025

ड्यूटी के दौरान लद्दाख में खटीमा का लाल शहीद, नागा रेजिमेंट में थे तैनात…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट खटीमा के लाल की शनिवार रात ड्यूटी के दौरान लेह (लद्दाख) में शहीद हो गया। जवान नागा रेजिमेंट में तैनात था। जिसके बाद से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। जवान का पार्थिव शरीर सोमवार को घर लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि जवान की मौत हृदयगति रुकने से हुई है।

ड्यूटी के दौरान लद्दाख में खटीमा का लाल शहीद

खटीमा के पचौरिया गांव निवासी संतोष कुमार जोशी (46) पुत्र कृष्णनंद जोशी का शनिवार की रात को लद्दाख में आकस्मिक निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक हृदयगति रुकने से जवान की मौत हुई है। जवान के निधन की सूचना कंपनी कमांडर ने फोन पर परिजनों को दी। जिसके बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

12 फरवरी को अवकाश के बाद गए थे ड्यूटी पर

बताया जा रहा है कि संतोष कुमार जोशी ने 12 फरवरी को अवकाश के बाद ड्यूटी ज्वाइन की थी। इनके निधन की खबर के बाद से गांव में मातम पसर गया है। बता दें कि संतोष 29 नवंबर 1999 रानीखेत में भर्ती हुए थे।

अगले साल नवंबर 2025 को वो सेवानिवृत्त होने वाले थे। जवान अपने पीछे पत्नी माया जोशी, पुत्र मयंक और नवल को छोड़ गए हैं। उनके दोनों बेटे खटीमा के ही एक निजी स्कूल में 12वीं और 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर