35.9 C
Rudrapur
Saturday, June 21, 2025

धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया ईद उल फितर

अवश्य पढ़ें


रुद्रपुर। ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज प्रात: हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह पहुंचे। खेड़ा स्थित ईदगाह में उन्होंने नमाज अता की। तत्पश्चात एक दूसरे के गले मिलकर सभी को शुभकामनाएं दी। इस दौरान घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहन खेड़ा ने कहा कि ईद उल फितर का पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलजुल कर त्यौहार मनाते हैं जिससे कौमी एकता मजबूत होती है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोतवाल मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस बल तैनात था। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, मौलाना जाहिद रजा रिजवी ,सुशील गाबा, रणजीत सिंह राणा, मयूर शर्मा, अनिल शर्मा, डॉक्टर शाह खान राजशाही, डॉक्टर शाहिद रजा, फरीद मंसूरी, नूर अहमद, प्रदीप यादव, शाहिद खान, सतीश कुमार, राजपूत बाबू खन समेत तमाम लोग मौजूद थे

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर