31.1 C
Rudrapur
Wednesday, March 18, 2026

रुद्रपुर में एनसीईआरटी की फर्जी किताबों का भंडाफोड़, गोदाम मालिक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने कीरतपुर स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर एनसीईआरटी की फर्जी किताबों के बड़े खेल का खुलासा किया है। मामले में गोदाम मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि मुख्य आरोपी संदीप फरार बताया जा रहा है।दिल्ली से पहुंचे एनसीईआरटी के सहायक उत्पादन अधिकारी दीपक कुमार ने टीम के साथ गोदाम का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि किताबों पर एनसीईआरटी का फर्जी लोगो और वाटरमार्क लगाकर छात्रों और अभिभावकों को धोखा देने के उद्देश्य से इन्हें तैयार किया गया था।

गोदाम में करीब 9 से 10 करोड़ रुपये की नकली किताबें रखी मिलीं। पुलिस जांच में सामने आया कि गोदाम के मालिक राजेश कुमार जैन हैं, जिन्होंने इसे मेरठ निवासी संदीप को किराये पर दिया था। वाहन चालक अब्दुल मतीन ने पूछताछ में बताया कि नकली किताबें संदीप और शाहरुख द्वारा लोड कराई गई थीं। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि छापेमारी की जानकारी मिलने के बाद से संदीप का मोबाइल स्विच ऑफ है और उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर