34.6 C
Rudrapur
Saturday, July 11, 2026

उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार 11 साल के मासूम के आकस्मिक निधन उपरांत नेत्रदान किया गया

अवश्य पढ़ें

गदरपुर। गदरपुर क्षेत्र के ग्राम गोपाल नगर में मानवता और परोपकार की एक भावुक करने वाली मिसाल सामने आई है। यहां 11 वर्षीय शिवांश ढींगरा के आकस्मिक निधन के बाद उसके परिजनों ने साहस और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उसके नेत्रदान का निर्णय लिया। इस पहल से दो जरूरतमंद लोगों को दृष्टि मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार ग्राम गोपाल नगर निवासी गुलशन ढींगरा के 11 वर्षीय इकलौते पुत्र शिवांश ढींगरा का अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। बेटे के असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन इस कठिन समय में भी परिजनों ने समाजहित को प्राथमिकता देते हुए शिवांश के नेत्रदान की सहमति दी।

परिजनों का मानना है कि शिवांश भले ही इस दुनिया में नहीं रहा, लेकिन उसकी आंखों के माध्यम से दो अन्य लोगों के जीवन में नई रोशनी पहुंचेगी। उनके इस निर्णय की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है और इसे मानवता की प्रेरणादायी मिसाल बताया जा रहा है।

शिवांश के निधन पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, सोचो डिफ्रेंट, पंजाबी सभा, जय भवानी जागरण मंडल, सनातन धर्म मंदिर समिति, श्री गुरु रामदास संस्था, श्री श्याम मंडल, जियो जिंदगी, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, नगर पालिका परिषद, श्री रामलीला कमेटी, श्री शिव मंदिर रामलीला कमेटी तथा शिव-पार्वती रामलीला कमेटी सहित अनेक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

सामाजिक संगठनों ने कहा कि गहरे शोक के बीच परिवार द्वारा लिया गया यह निर्णय समाज को अंगदान और नेत्रदान के प्रति जागरूक करने वाली प्रेरणादायक पहल है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर