22 C
Rudrapur
Monday, October 20, 2025

पूर्व पार्षद सुरेश गौरी ने देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट से की मुलाकात…..पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट देहरादून -उत्तराखंड में प्रथम चरण के तहत लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। राज्य की पांचो सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान हो चुका है ।जिसके नतीजे पूरे देश के लोकसभा चुनाव संपूर्ण होने के बाद 4 जून को आएंगे। अब लोकसभा चुनाव राज्य में संपन्न होने के बाद नगर निगम और नगर पालिका चुनाव को लेकर भी कमर कसी जा रही है। राज्य आंदोलनकारी और वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण पंत के नेतृत्व में फूलसुंगी के पूर्व ग्राम प्रधान और पूर्व पार्षद सुरेश गोरी व अन्य कार्यकर्ताओं ने देहरादून जाकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात की। जहां राज्य आंदोलनकारी हरीश जोशी ने मंत्रोचारण के साथ सरकार और संगठन के कुशल नेतृत्व की शुभकामनाएं दी ।भाजपा नेता सुरेश गौरी ने बताया कि गत हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी में स्नान के बाद मां मनसा देवी और मां चंडी देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की और लोकसभा की पांचो सीटों तथा केंद्र में भाजपा सरकार 400 पार की मनोकामना की साथ ही नगर निगम और नगर पालिका में होने वाले चुनाव को लेकर भी विजयश्री का कामना की। इसके पश्चात वह माता की चुनरी  प्रसाद के रूप में लेकर देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के आवास पहुंचे ,जहां उन्होंने प्रसाद के रूप में माता की चुनरी श्री भट्ट  को भेंट की। इस दौरान लोकसभा चुनाव संपन्न होने तथा आने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता की गई। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, विनीत पंत, निकुंज पंत, अशोक कुमार ,सिद्धार्थ जोशी आदि मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर