33.1 C
Rudrapur
Thursday, June 19, 2025

Rudrapur: शराब की दुकान बंद होने और नाम परिवर्तन पर पूर्व विधायक ठुकराल का नागरिक अभिनंदन

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी में बीते दिनों शराब की दुकान को बंद कराये जाने और घास मण्डी का नया नाम गायत्री विहार किये जाने पर वार्डवासियों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।
पार्षद जितेश कुमार एवं गौरव खुराना की अगुवाई में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को सम्मान स्वरूप पगड़ी पहनाई और फूलमालाओं से स्वागत किया साथ ही उन्हें तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व विधायक के सम्मान में नारे भी लगाये गये। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सभी वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भले ही वह आज किसी पद पर नहीं है लेकिन क्षेत्र की जनता के लिए वह आधी रात को खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जनता के साथ अन्याय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस वार्ड में कुछ लोग शराब की दुकान खोलकर युवाओं का भविष्य बर्बाद करन चाहते थे। वार्ड की जनता ने मिलकर जो लड़ाई लड़ी उसका नतीजा है कि आज शराब की दुकान यहां नहीं खुल पायी है। उन्होंने वार्डवासियों से कहा कि अन्याय के खिलाफ इसी तरह एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों को जब भी उनकी जरूरत होगी वह हमेशा तत्पर रहेंगे।
इस दौरान ठुकराल का स्वागत करने वालों में पार्षद जितेन्द्र शर्मा, पार्षद गौरव खुराना, राजीव चावला, प्रकाश चन्द्र शर्मा, मनोज आर्य, गौरव कुशवाहा, केहर सिंह, अमित, सुरेन्द्र कुमार, कमल चुघ, मोहन सिंह, परवीन कुमार, गिरीश चन्द्र तिवारी, राम सिंह यादव, विकास कुमार, आनंद श्रीवास्तव, नरेश सागर, करन गंगवार, राम चरण, गीता, लक्ष्मी, कमला, तनुजा, चन्द्रा देवी, बसंती पाण्डेय, बीरा देवी, दुर्गा देवी, विरमा देवी, गीता देवी, हेमवती, साक्षी, कुसुम, राजकुमारी, पार्वती देवी, कुसुम, प्रमिला आदि समेत तमाम लोग थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर