न्यूज प्रिन्ट देहरादून – लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में आयी हैं। ऐसे में उत्तराखंड के सभी भाजपाई उत्साहित हैं ।उन्होंने भाजपा की जीत पर जगह-जगह जश्न मनाया, जिसको लेकर संपूर्ण क्षेत्र में उत्साह की लहर है। वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण पंत व सुरेश गौरी ने देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और उन्हें भाजपा की पांचो लोकसभा सीट जीतने पर शुभकामनाएं देते हुए बुके भेंट किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि इस बार फिर से देश में भाजपा की सरकार बनना तय है और

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अभूतपूर्व विकास करेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गौरी ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है ऐसे में भाजपा आने वाले समय में अपना परचम लगाएगी और गांव-गांव से लेकर हर क्षेत्र में अपना आधार स्थापित करेगी। गौरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी इस जीत की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण पंत, राज्य आंदोलनकारी हरीश जोशी समेत अन्य लोग मौजूद थे।