26.1 C
Rudrapur
Thursday, February 19, 2026

रूद्रपुर में मास्टर्स एथलेटिक्स विजेताओं का भव्य सम्मान समारोह

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रूद्रपुर के नजारा फार्म हाउस एण्ड रेस्टोरेंट में आयोजित एक भव्य समारोह में मास्टर्स एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिससे उनकी उपलब्धियों को मान्यता मिली और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन एवं अध्यक्षता शहर के सुप्रसिद्ध व्यापारी श्री बलदेव छाबड़ा जी ने किया, जिन्होंने अपने स्तर पर हर जरूरी सुविधा सेवा करने की बात दोहराई।

पूर्व विधायक श्री राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और राष्ट्रीय स्तर पर मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भावना गढ़िया, महेंद्र पटेल, हरिमोहन आर्य, प्रेम सिंह देवपा, अशोक चावला, नवीन कुमार, अजय अग्रवाल आदि खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और उन्होंने श्री बलदेव छाबड़ा जी के अतीत का हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने भविष्य में अधिक मेहनत करते हुए अधिक पदक जीते हुए क्षेत्र के नाम को राष्ट्र के बाहर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित करने का संकल्प लिया।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, बलदेव छाबड़ा, त्रिलोक सिंह नेगी, राजेंद्र कालरा, गिरधर सिंह, योगेश चौहान, संजय ठुकराल, अजय अग्रवाल, रघुराज सिंह रावत, ललित सिंह बिष्ट, भानु प्रकाश, कंवरपाल सिंह, ज्ञान सिंह चौहान, रोशन कालरा, केशव शर्मा, महेंद्र पटेल, डॉ हरिमोहन, कुलजीत सिंह, प्रेम सिंह देवपा, आर मैसी, भावना गढ़िया, श्री प्रकाश साहू, विष्णु कुमार, पिंटू, भवानी नेगी।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9837611839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर