24 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

Haldwani: पेड़ से टकराई कार, हादसे में एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,हल्द्वानी। स्टेट हाईवे पर गड़प्पू जंगल में कार पेड़ से टकरा गई। इस दौरान कार में सवार बाजपुर के गांव रंपुरा शाकर के पूर्व प्रधान सज्जन खां के बेटे सुहैल अहमद उर्फ छोटू की मौत हो गई। शुक्रवार देर रात हल्द्वानी से सुहैल अहमद कार से घर लौट रहे थे। तभी गड़प्पू जंगल में उसकी कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में सुहैल अहमद उर्फ छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस से सुहैल अहमद को बाजपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि, सुहैल अहमद किसी कार्य से हल्द्वानी गए हुए थे। देर रात वापस लौट रहे थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर