31.2 C
Rudrapur
Monday, July 7, 2025

कर्मचारियों का उत्पीडन नहीं होगा बर्दाश्त- जोशी….पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट रुद्रपुर। मोटा हल्दू किसान सेवा सहकारी समिति जनपद नैनीताल में सहकारी समितिया कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की एक बैठक सम्पन्न हुई।जिसमे समिति हित व कर्मचारियों के समक्ष आने वाली सभी समस्याओ पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए है उनके समस्त देयकों का विभाग द्वारा समय पर भुगतान ना करना आज की बैठक का मुख्य बिंदु रहा।।यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश जोशी के समक्ष समस्त ब्लॉकों से आये कर्मचारियों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा जिसके क्रम में प्रकाश जोशी द्वारा जल्द ही विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर समस्यायों का समाधान कराने का आश्वासन दिया।। साथ ही प्रकाश जोशी ने सभी कर्मचारियों से एक जुट रहने व लगन से कार्य करने की अपील की।उनका कहना था कि जो कर्मचारी पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा है एवं ऐसे कर्मचारियों का कभी कोई अहित नही होने देंगे। उनका कहना था कि विभाग द्वरा किसी भी कर्मचारी को बेवजह प्रताड़ित नही किया जाना चाहिए अगर ऐसा होता है तो किसी भी सूरत में ये बर्दाश नही किया जाएगा एवं इसके लिए उग्र आंदोलन करने के लिए भी तैयार है।इस मौके पर सहकारी समितियां कर्मचारी यूनियन नैनीताल/ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष प्रकाश जोशी एवं रमन चौधरी,शुभम सिंह,रमेश जोशी,पंकज अरोरा,राजवीर,दिलजीत सिंह,बसंत सिंह,बलवंत रावत,लक्ष्मण सिंह,ऋषभ शर्मा,रोहित बमेटा, लोकेश भट्ट,हर्षित जोशी,मनोज पपोला आदि पदाधिकारी मौजूद थे।।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर