न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर भारत विकास परिषद, विवेकानन्द शाखा रुद्रपुर के सत्र 2026 – 27 के लिए हुए वार्षिक चुनाव में सर्वसहमति से हरीश ग्रोवर अध्यक्ष, अक्षय माहेश्वरी सचिव व अभि अग्रवाल कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए। सितारगंज से आए परिषद के प्रान्तीय सम्पर्क प्रमुख महेश मित्तल ने निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न करवाई। कोषाध्यक्ष पद के लिए लक्ष्य अग्रवाल ने प्रस्ताव दिया व अमित सिंघल व सुधांशु पोद्दार ने अनुमोदन किया। सचिव के दायित्व के लिए शीशपाल सिंह ने नाम प्रस्तावित किया। अनुमोदक एड. मनीष मित्तल व सी ए अंशुल गर्ग रहे। अध्यक्ष के लिए प्रतीक तुलस्यान ने नाम रखा व पूरे सदन का अनुमोदन मिला।

चुनाव अधिकारी महेश मित्तल ने कहा कि भारत विकास परिषद की परम्परा रही है कि यहाँ आपसी सहमति से ही निर्वाचन सम्पन्न होता आया है। सदस्य दायित्वों के लिए निर्वाचित नहीं, सर्वसम्मति से मनोनीत किए जाते हैं। उन्होंने प्रान्त की ओर से शाखा को व नए दायित्वधारियों को बधाई दी।

चुनावी सभा में शाखा सदस्य विरेन्द्र सुखीजा, संजय खेड़ा, संजय राधू , हेमेन्द्र गंगवार, विमल अरोरा, पुष्पक अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, अंशुल गोयल, डॉ पवन कक्कड़, अक्षय गहलौत, सौरभ अग्रवाल, राजेन्द्र खुराना, अंकित गुप्ता, सी ए सूरज अग्रवाल उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता हरीश ग्रोवर व संचालन अक्षय माहेश्वरी ने किया।
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839 ।


