19.5 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

तेवर दिखाने लगी गर्मी, चटक धूप खिलने से बढ़ने लगा पारा, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट उत्तराखंड में गर्मी अब तेवर दिखाने लगी है। पहाड़ों में हल्की बारिश से भले मौसम सुहावना है। लेकिन मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से पारा बढ़ने लगा है। गुरुवार को देहरादून के अधिकतम तापमान ने बीते दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि आज पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों के लिए हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार देहरादून समेत चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

मौसम वैज्ञानिकों ने चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों के लिए बर्फबारी की भी संभावना जताई है। इन जिलों के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

दून में टूटा दस साल का रिकॉर्ड

बता दें बीते गुरुवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। इससे पहले 2014 में इस दिन तापमान 31.2 डिग्री रहा था। दिन में हुई गर्मी का असर रात को भी देखने को मिला। इसके चलते रात का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 18.8 रहा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर