न्यूज़ प्रिंट किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने विभिन्न ग्रामों में नुक्कड़ सभाएं कर लोगों की समस्याओं को जाना। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित कर समस्याओं के निस्तारण की बात कही। इस दौरान तीन करोड़ 83 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया। मंगलवार को नुक्कड़ सभा के दौरान विधायक बेहड़ ने कहा कि पूर्व में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवाद के आधार पर कार्य कराये थे जिसके परिणामस्वरूप किच्छा के बहुत से हिस्से को विकास से वंचित कर दिया गया जबकि उनके द्वारा क्षेत्रवाद, धर्मवाद, जातिवाद व दलगत राजनीति से उठकर प्रत्येक जगह समान कार्य कराये जा रहे हैं। उनके द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों का लाभ प्रत्येक समुदायों को बराबर मिल रहा है। किच्छा विधानसभा में बहुत बड़ी संख्या में दलित समाज, मुस्लिम समाज के लोग रहते हैं, किन्तु पूर्व में इन क्षेत्रों की अनदेखी की गयी जिस कारण यहाँ की सड़कों का पिछले लम्बे समय से निर्माण नहीं कराया गया। उनके द्वारा ही पूर्व में इन सड़कों पर निर्माण कार्य कराये गए थे। बेहड़ ने कहा की वे अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में विधानसभा की अधिकाँश सड़कों को विकास की धारा से जोड़कर रहेंगे, इस संकल्प से वे लगातार सेवा कर रहे है। ग्रामीणों ने तमाम विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास के लिए उनका आभार जताया। वहां ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, ताहिर मालिक, फ़रियाद शाह, एन०यू०खान, नासिर अंसारी, डॉ त्रिमल प्रसाद, बलवंत सिंह, गुलशन सिन्धी, बलदेव सिंह, जसविंदर सिंह, आरिफ मलिक, प्रवेज शाह, विपिन शर्मा, धर्मेन्द्र सिन्धी, तस्लीम रजा आदि मौजूद रहे।