26.6 C
Rudrapur
Monday, July 28, 2025

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में 40 विकासखंडों में मतदान जारी, 21.57 लाख वोटर कर रहे मताधिकार का प्रयोग

अवश्य पढ़ें

यूएस नगर में सुबह 10 बजे तक 19.92 प्रतिशत मतदान

उत्तराखंड। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के अंतर्गत सोमवार को प्रदेश के 40 विकासखंडों में मतदान हो रहा है। इस चरण में 5,033 पदों के लिए कुल 14,751 प्रत्याशी मैदान में हैं। करीब 21.57 लाख मतदाता इन प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।


मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ है और शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। वोटरों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। गौरतलब है कि मतगणना 31 जुलाई को की जाएगी।

ऋषिकेश: सिराई और असेना में पहली बार पंचायत चुनाव, विस्थापितों में उत्साह

ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश से सटे नवगठित ग्राम पंचायत सिराई और असेना में इस बार राज्य गठन के बाद पहली बार पंचायत चुनाव हो रहे हैं। पहली बार अपने जनप्रतिनिधि चुनने को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह है।

बता दें कि इन क्षेत्रों में टिहरी बांध विस्थापित परिवारों को बसाया गया था। लंबे समय तक यह क्षेत्र न तो नगर निगम की सीमा में था और न ही इसे राजस्व ग्राम का दर्जा प्राप्त था। करीब दो दशकों के संघर्ष के बाद स्थानीय लोगों की मांग पर क्षेत्र को राजस्व ग्राम घोषित किया गया। अब पंचायत चुनावों के जरिए इन ग्रामीणों को अपने प्रतिनिधियों को चुनने का अधिकार मिला है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने गृह क्षेत्र में किया मतदान

पोखरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने पंचायत चुनाव के तहत सोमवार को अपने गृह क्षेत्र ब्राह्मणथाला बूथ में मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी ने भी मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी निभाई।

मतदान के बाद महेन्द्र भट्ट ने लोगों से अपील की कि वे भी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और स्थानीय लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

काशीपुर: एस्कार्ट फार्म में मतदाताओं में दिखा उत्साह

काशीपुर। पंचायत चुनाव के तहत एस्कार्ट फार्म क्षेत्र में सोमवार को मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। लोग सुबह से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लाइन में लगे नजर आए।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर