पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने किया सीईओ गुम्बर को सम्मानित, पंतनगर किसान मेले में मचाई धूम
न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर – 119 वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में रुद्रपुर के जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज को ओवरऑल बेस्ट स्टॉल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने इंडस्ट्रीज के सीईओ रोहित कुमार गुम्बर को दिया। श्री कोशयारी ने कहा कि जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज ने कम समय में ही क्षेत्र नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड में अपनी पहचान बनाई है।उन्होंने आधुनिक कृषि यंत्रों का निर्माण कर किसानों को राहत देने का प्रयास किया है ।

आज किसान ऐसे कृषि यंत्रों से आधुनिक खेती कर रहे हैं और लाभ कमा रहे हैं ।उन्होंने कहा की जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और आने वाले समय में भी किसानों के हित में कार्य करेगी। जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज के सीईओ रोहित गुंबर ने बताया की इंडस्ट्रीज प्रमुख कृषि मशीनरी निर्माता है जो 1997 में स्थापित हुई थी। उन्होंने बताया की उच्च गुणवत्ता वाले ट्रैक्टर माउंटेड उपकरण बनाती है ।

जिनमें रोटावेटर ,पैडी थ्रेशर, धान थ्रेशर ,कल्टीवेटर, सीड ड्रिल,हेरो वह अन्य कृषि उपकरण शामिल हैं। इनके पास मजबूत निर्माण बोरन स्टील और बेहतर प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा प्रमुख कृषि उत्पादन रोटावेटर जो 6 फुट और 8 फीट के आकार में उपलब्ध है। जिसमें बोरोन स्टील के ब्लेड और हैवी ड्यूटी गियरबॉक्स होते हैं पैड़ी थे थ्रेशर 4 फैन टू बेरिंग और रॉकेट मॉडल में आते हैं जो उच्च गुणवत्ता वाली फसल थ्रेशिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। डिस्क हैरो 7 और 8 डिस्क आकार में उपलब्ध है ।

साथ ही हाइड्रोलिक डिस्क भी उपलब्ध है। इसके अलावा कृषि उपकरणों में कंपनी कल्टीवेटर, रीपर बाइंडर रोटरी टिलर और सीड ड्रिल भी बनाती है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से पंतनगर किसान मेला में स्टॉल लगाया जाता है और अनेकों बार सम्मानित किया जा चुका है। श्री गुम्बर ने इस उपलब्धि पर अपनी पूरी टीम का आभार जताया।


