25.9 C
Rudrapur
Wednesday, March 11, 2026

Kashipur: छत से गिरकर घायल बालक की मौत, दिल्ली के अस्पताल मे चल रहा था इलाज, पढ़ें पूरी खबर….

अवश्य पढ़ें

काशीपुर। सात दिन पूर्व छत से गिरकर घायल हुए एक बालक की दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का शव काशीपुर लाकर अंत्येष्टि कर दी गई है।
कचनालगाजी कुमाऊं कॉलोनी निवासी हेमंत रावत मूलतः ग्राम-मैंणाकोट, पोस्ट-जामणी, पट्टी -सल्ट, अल्मोड़ा के निवासी हैं। वह काशीपुर में रहकर किसी फैक्ट्री में काम करते हैं। सात मार्च, 2025 की सुबह उनका बड़ा पुत्र आठ वर्षीय आर्यन घर की छत पर पढ़ाई कर रहा था। वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक आर्यन की मां अर्चना का रो रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर