28.1 C
Rudrapur
Tuesday, March 24, 2026

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में चमके कुमाऊं विश्वविद्यालय के खिलाड़ी

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । दिवाकर स्पोर्ट्स फिटनेस अकेडमी और कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला एवं पुरुष पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर दिवाकर फिटनेस और कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का नाम रोशन किया है।

9 मार्च से 15 मार्च 2026 तक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक हरियाणा में आयोजित चैंपियनशिप में चेतन प्रजापति ने 70-75 वजन वर्ग में रजत पदक अर्जित किया। वहीं, 15 मार्च से 19 मार्च 2026 तक पंजाब के फतेह गढ़ साहिब पंजाब में आयोजित फाइटिंग स्पर्धा में सुनीता भट्ट ने कांस्य पदक जीता। दोनों ही खिलाड़ियों के जीतने के बाद रुद्रपुर पहुंचने पर दिवाकर स्पोर्ट्स एंड फिटनेस अकेडमी के कोच बब्लू दिवाकर ने दोनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया।

कोच बब्लू दिवाकर ने बताया कि दोनों ही खिलाड़ियों का यह पहला ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट था और अपने पहले बड़े टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करके दोनों खिलाड़ियों ने उत्तराखंड के सभी खिलाड़ियों को गर्व की अनुभूति करवाई है। खिलाड़ियों के विजय होने पर पेंचक सिलाट एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष केवल किशन भारती, कोषाध्यक्ष राहुल ने खिलाड़ियों की प्रशंसा की और खिलाड़ियों को हर संभव मदद प्रदान करने की बात कही।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839 रुद्रपुर

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर