25.9 C
Rudrapur
Wednesday, March 11, 2026

कोहरे व कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट सितारगंज। मंगलवार को क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। सुबह से देर तक छाए कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोहरे के कारण राष्ट्रीय व ग्रामीण मार्गों पर दृश्यता काफी कम रही। एहतियातन वाहन चालक धीमी गति से चलते नजर आए। रोडवेज की बसें भी अपने निर्धारित समय से विलंब से रवाना हुईं, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।


दिन भर शीतलहर का प्रकोप बना रहा। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत लेते नजर आए। बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ठंड से बचाव के लिए परामर्श जारी किया गया है। विभाग ने विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। कोल्ड वेव से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, खुले में देर तक न रहने और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई है।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें , 9837611839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर