19.1 C
Rudrapur
Friday, March 13, 2026

देहरादून में बड़ा सड़क हादसा, तीन कार और एक बाइक आपस में भिड़ी, चार लोग घायल…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट देहरादून से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। हाथीबड़कला के पास चार गाड़ियों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीन कार और एक बाइक आपस में भिड़ी

हादसा सोमवार दोपहर तीन बजे का बताया का रहा है। बता दें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कल देहरादून दौरे पर आ रही हैं। जिसे लेकर एस्कॉर्ट की गाड़ियां ऋषिकेश से देहरादून तक जायजा ले रही थी। तभी ये हादसा हो गया। काफिले में शामिल एस्कॉर्ट की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा कि उत्तराखंड शासन एस्कॉर्ट की गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी।

हादसे में चार लोग घायल

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार तीन कार और एक बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में एस्कॉर्ट वाहन के चालक को हल्की चोट आई है। जबकि दो अन्य कार स्वामी के पैर और सर पर चोट आई है। वहीं बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिस वजह से ये हादसा हो गया। घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर