35 C
Rudrapur
Tuesday, March 10, 2026

दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मिलीं मीना शर्मा, महिला सम्मान पर हुई बात

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर l कांग्रेस की बरिष्ठ नेत्री, और २०२२ में रुद्रपुर विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ी श्रीमती मीना शर्मा विगत दिवस दिल्ली में उतराखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा से मिली, और रुद्रपुर विधान सभा के राजनैतिक हालातों पर लम्बी बात की l इससे पूर्व श्रीमती शर्मा ने दिल्ली के तुगलक लेन पर स्थित कुमारी शैलजा के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की, श्रीमती शर्मा ने फूलों का गुलदस्ता देकर कुमारी शैलजा का स्वागत किया, बाद में कुo शैलजा और श्रीमती मीना शर्मा के बीच राजनैतिक बिषयों पर लम्बी बातचीत हुई, यहाँ प्रभारी कुo शैलजा ने श्रीमती शर्मा को विश्वास दिलाया की महिला सम्मान के साथ कोई समझौता नही किया जायेगा, उन्होंने कहा की रुद्रपुर विधानसभा में उन्हें, श्रीमती शर्मा को पूरी तरजीह दी जायेगी, उनकी सहमति के बिना कोई निर्णय नही लिया जायेगा l ईधर श्रीमती शर्मा ने प्रेस को बताया की उनकी प्रभारी कुमारी शैलजा से बहुत ही संतोषजनक बात हुई है, उन्होंने महिला सम्मान की बात की है, उन्हें भी पार्टी पर पूरा भरोसा हैं की वह महिला सम्मान में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी l

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर