33.1 C
Rudrapur
Thursday, March 26, 2026

मीडिया कर्मियों को काम के तनाव से बचने के लिए होगा मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग सत्र

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । आईजी रिद्धिम अग्रवाल की पहल पर जनपद ऊधमसिंहनगर के मीडिया कर्मियों के लिए एक विशेष मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। यह सत्र 27 मार्च को पुलिस लाइन रुद्रपुर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा। इस पहल के तहत नई दिल्ली से आए अनुभवी काउंसलर द्वारा मीडिया पेशे से जुड़े तनाव, मानसिक दबाव और कार्य की चुनौतियों से निपटने के प्रभावी उपायों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा।

सत्र में तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता तथा कार्य के दबाव को संतुलित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।
आयोजकों के अनुसार, मीडिया क्षेत्र में लगातार बढ़ते कार्यभार और दबाव को देखते हुए यह सत्र अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। जनपद के सभी इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों से इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।


इच्छुक मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे अपना नाम एवं मोबाइल नंबर साझा कर पूर्व पंजीकरण कराएं। इसके लिए हेल्पलाइन नम्बर 7895689060 जारी किया गया है।यह आयोजन आईजी रिद्धिम अग्रवाल की पहल पर किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप फुटेला ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है तथा कहा कि आज की भागदौड़ की जिन्दगी में मानसिक स्वास्थ्य एक चुनौती बन गया है इससे निपटने के लिए उचित मार्गदर्शन जरूरी है।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839 रुद्रपुर।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर